Breaking News

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

 पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाबी गायक के सिद्धू मूसेवाला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक के सिद्धू मूसेवाला पर मनसा के जवाहर के गांव के पास में फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में ही मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मूसेवाला के अलावा दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

मूसेवाला पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने 224 वीआईपी की सुरक्षा वापस ली थी। इसमें मूसेवाला का भी नाम शामिल था। मूसेवाला ने इस बार विधानसभा चुनाव में भी राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने विजय सिंगला के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सोशल मीडिया पर मूसेवाला के लाखों फैन हैं। उनकी मां गांव की सरपंच रह चुकी हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!