बागेश्वर में विकास पर मुहर लगाएगी जनता : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

बागेश्वर में विकास पर मुहर लगाएगी जनता : मुख्यमंत्री

 बागेश्वर में विकास पर मुहर लगाएगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरादून , मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ शक्ति का समर्थन हमेशा भाजपा को मिलते आया है। बागेश्वर उप चुनाव विकास पर जनता अपना बहुमूल्य वोट देकर भाजपा उम्मीदवार को विजयी दिलाने का कार्य करेगी।

गरुड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोड शो के साथ ही पांडेय रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि स्व.चंदन राम दास ने अपने चार बार के विधायक कार्यकाल में जो ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं,उसका परिणाम यहां जनता की मौजूदगी से साफ दिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदन राम दास को मंत्रिमंडल में उनके अनुभव के आधार पर शामिल किया। उनका अनुभव राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण था। जनसभा में भीड़ यह बता रही है कि उपचुनाव में भाजपा की फिर जीत होगी बागेश्वर का उपचुनाव देश के परिदृश्य का चुनाव है. ये चुनाव राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम कर रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!