राजभवन में राज्य स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 10 नवम्बर 2023

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार सायं राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम हुआ। इस स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।