राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के लिए प्रधानमंत्री के 'मन की बात' प्रेरित करती है : मंत्री रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के लिए प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ प्रेरित करती है : मंत्री रेखा आर्या

 राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के लिए प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ प्रेरित करती है : मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून), रविवार 25 फरवरी 2024

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सदैव ही हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। आज प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ संपूर्ण देश की आवाज बन चुकी है और समाज में नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया है।

मंत्री रेखा आर्या ने राजपुर विधानसभा स्थित अंबेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 6, शक्ति केंद्र-25 के इंद्रेश नगर वार्ड में कुलभूषण अग्रवाल के आवास पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 110 वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मन की बात कार्यक्रम को सुनने की अपील की। कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

मंत्री ने कहा कि 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री की ओर से विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज अपने 110वें पड़ाव पर पहुंचा है। जनता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का।साथ ही इस कार्यक्रम से अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी प्राप्त होती है, इसलिए हर एक व्यक्ति को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों को निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। साथ ही कर्तव्य की भावना हम सभी को एक सूत्र में पिरोने व बांधने का काम करती है।प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने सभी कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा के चुनाव हम सब के नजदीक है। ऐसे में हमें चाहिए कि हम सरकार की योजनाओं की जानकारी हर एक व्यक्ति तक पहुंचाएं। इस बार भी 2019 की तरह ही हम लोकसभा की पांचों सीटें जिताकर फिर से कीर्तिमान रचे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर,प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ संयोजक विशाल गुप्ता ,महामंत्री दीपक सिंघल,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा ऋषभ पाल,पार्षद मनोज जाटव ,बूथ अध्यक्ष महेंद्र अस्थाना,वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सिंघल, नवीन, अश्वनी काला, अंबिका गैरोला, दिनेश गोयल सहित सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!