प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को करेंगे 'विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ' कार्यक्रम की शुरुआत - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को करेंगे ‘विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत

 प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को करेंगे ‘विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत

नई दिल्ली,रविवार 10 दिसंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत देशभर के राजभवनों में वर्कशॉप की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री विश्वविद्यालयों के कुलपति, संस्थानों के प्रमुख और फेकल्टी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार यह पहल देश के युवाओं को विकसित भारत के विज़न में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। इस दौरान आयोजित कार्यशालाएं युवाओं को अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए प्रेरित करेंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!