प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितैषी - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितैषी

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितैषी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितैषी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कृषि कानूनों को ने निरस्त करने का फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ही कृषि कानून लाने का निर्णय लिया था। उन्होने कहा कि मोदी सरकार छोटे किसानों के कल्याण के लिए, देश के कृषि जगत के हित में, देश के हित में, गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए, पूरी सत्य निष्ठा से, किसानों के प्रति समर्पण भाव और नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी। लेकिन कृषि कानून को लेकर जिस प्रकार से किसानों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्णय स्वागत योग्य है। इसमें दो राय नहीं कि केंद्र सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!