प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लाल किला में करेंगे आईएएडीबी सम्मेलन का उद्घाटन - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लाल किला में करेंगे आईएएडीबी सम्मेलन का उद्घाटन

 प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लाल किला में करेंगे आईएएडीबी सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली,शुक्रवार 08 दिसंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) शाम लगभग चार बजे लाल किला पर आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन और विद्यार्थी द्विवार्षिक सम्मेलन-समुन्नति का भी उद्घाटन करेंगे। आईएएडीबी सम्मेलन का समापन 15 दिसंबर को होगा। यह जानकारी सम्मेलन के आगाज होने की पूर्व संध्या पर पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार यह हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्स-पो (मई 2023) और पुस्तकालय महोत्सव (अगस्त 2023) जैसी प्रमुख पहल का अनुसरण करता है। आईएएडीबी को सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने के लिए कलाकारों, वास्तुकारों, डिजाइनर्स, फोटोग्राफर्स, संग्राहकों, कला पेशेवरों और जनता के बीच समग्र बातचीत शुरू करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह उभरती अर्थव्यवस्था के हिस्से के रूप में कला, वास्तुकला और डिजाइन के रचनाकारों के साथ विस्तार और सहयोग करने के रास्ते और अवसर भी प्रदान करेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!