प्रधानमंत्री मोदी की झारखंड में आज दो जगह जनसभा - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीभाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रचिन भारत ज्ञान परम्परा व संस्कृत भाषा के संर्वधन एवं सभी को पारंगत करने हेतु उच्च कदम की आवश्यकता का विषय उठायाभाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रचिन भारत ज्ञान परम्परा व संस्कृत भाषा के संर्वधन एवं सभी को पारंगत करने हेतु उच्च कदम की आवश्यकता का विषय उठायामुख्यमंत्री धामी का होमगार्ड जवानों को तोहफा : भत्तों में वृद्धि और अवकाश की घोषणा कीवार्षिक सामान्य निकाय AGM की बैठक में राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत के द्वारा दिये गये प्रस्ताव / सुझाव को पारित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी की झारखंड में आज दो जगह जनसभा

नई दिल्ली,सोमवार 04 नवंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंच रहे हैं। वो राज्य के दो स्थानों पर भाजपा की विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11ः30 बजे गढ़वा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो चाईबासा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री चाईबासा में दोपहर तीन बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

एक रोज पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचार से मुक्ति का चुनाव है। यह चुनाव झारखंड के विकास का चुनाव है। यह चुनाव माटी-रोटी-बेटी बचाने का चुनाव है। यह चुनाव झारखंड को नक्सलवाद और घुसपैठियों से मुक्त करने का चुनाव है। यह चुनाव चुनाव समृद्ध झारखंड बनाने का चुनाव है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!