प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-शुक्रिया रांची, झारखंड स्थापना दिवस और भैया दूज की देशवासियों को बधाई - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-शुक्रिया रांची, झारखंड स्थापना दिवस और भैया दूज की देशवासियों को बधाई

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-शुक्रिया रांची, झारखंड स्थापना दिवस और भैया दूज की देशवासियों को बधाई

झारखंड(रांची),बुधवार 15 नवंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (मंगलवार) रात झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची में उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सड़कों पर प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री ने रात को ही इसके लिए आभार जताते हुई एक्स पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, रांची में इतनी रात जिस प्रकार बड़ी संख्या में मेरे परिवारजनों ने आकर अपना आशीर्वाद दिया, वो अभिभूत करने वाला है। प्रधानमंत्री आज भी झारखंड में हैं।

इस बीच आज (बुधवार) सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को भैया दूज की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा है कि भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक पर्व है। देशभर के अपने परिवारजनों को इस पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में हैं। वो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली भी जाएंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!