छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़(रायपुर),बुधवार 13 दिसंबर 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। विमानतल पर प्रधानमंत्री का राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद संतोष पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे, एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।