प्रधानमंत्री मोदी ने 35 हजार 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने 35 हजार 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

 प्रधानमंत्री मोदी ने 35 हजार 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

झारखंड(धनबाद),शुक्रवार 1 मार्च 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद के सिंदरी हर्ल कारखाने को देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने हर्ल कारखाने को शुरू करने का संकल्प लिया था। ये मोदी की गांरटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई।

इसके अलावा पीएम मोदी ने झारखंड में 35 हजार 700 करोड़ की अलग-अलग योजनाओं की शुरूआत और ऑनलाइन शिलान्यास किया। साथ ही गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने करीब 13 हजार 700 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास धनबाद रेल मंडल के लिए किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!