प्रधानमंत्री ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

 प्रधानमंत्री ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली,बुधवार 05 जून 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उनके सरकारी आवास मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

इस शिष्टाचार भेंट में उपराष्ट्रपति की ओर से प्रधानमंत्री को खाने में राजस्थान का मशहूर पेड़ा और मेरठ का गुड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है और अब एनडीए की बैठक के बाद वह नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!