प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात

 प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात

नई दिल्ली,मंगलवार 25 जून 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।उन्होंने नायडू की देश की प्रगति के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता और जुनून की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्री एम वेंकैया नायडू गारू से मुलाकात की। मुझे उनके साथ दशकों तक काम करने का अवसर मिला और मैंने हमेशा भारत की प्रगति के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता और जुनून की प्रशंसा की है। वेंकैया गारू ने हमारे तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।”

वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने नई दिल्ली में मेरे आवास त्यागराज मार्ग पर मुझसे मुलाकात की। मैंने श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। हमारी बातचीत में हमने राष्ट्रीय हित के मामलों पर अपने विचार साझा किए। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत गौरव की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!