प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बधाइयां दीं - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बधाइयां दीं

 प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बधाइयां दीं

नई दिल्ली,मंगलवार 09 जनवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाइयां दी हैं। उन्होंने दुनिया भर में रह रहे भारतीय प्रवासियों के योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना भी की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रवासी भारतीय दिवस की बधाइयां। यह विश्व भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के योगदान एवं उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने तथा वैश्विक संबंधों को सशक्त बनाने के प्रति प्रवासी भारतीयों का समर्पण सराहनीय रहा है। वे सभी दुनिया भर में भारत की भावना का प्रतीक हैं और प्रवासी भारतीय एकता एवं विविधता की भावना को बढ़ावा देते हैं।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!