प्रधानमंत्री ने कोहली को 50वें शतक की दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

प्रधानमंत्री ने कोहली को 50वें शतक की दी बधाई

 प्रधानमंत्री ने कोहली को 50वें शतक की दी बधाई

नई दिल्ली,गुरुवार 16 नवंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 50 शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बनने पर विराट कोहली की सराहना की है।

प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज, विराट कोहली ने न केवल अपना 50वां वनडे शतक बनाया है, बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण दिया है जो सर्वोत्तम खेल कौशल को परिभाषित करता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके स्थायी समर्पण और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मानदंड स्थापित करते रहें।”

उल्लेखनीय है कि आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारत की मेजबानी में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने शतकों की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!