राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, मंगलवार 23 जनवरी 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी की जयंती को राष्ट्र पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं अपनी सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी। उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध निडरता से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनके ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा। हमारे देशवासी नेताजी को कृतज्ञतापूर्वक सदैव याद रखेंगे।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!