बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, धाम में पूजा-अर्चना के बाद गढ़वाल विवि को होंगीं रवाना - Shaurya Mail

Breaking News

बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, धाम में पूजा-अर्चना के बाद गढ़वाल विवि को होंगीं रवाना

 बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, धाम में पूजा-अर्चना के बाद गढ़वाल विवि को होंगीं रवाना

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 9 नवंबर 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची हैं। महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।

उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की।

महामहिम राष्ट्रपति ने कहा, जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।

सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी

राष्ट्रपति ने कहा, एक व्यक्ति और समाज आगे बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है। उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सदियों से शिक्षा में लोग बहुत आगे हैं। यहां का जनजातीय समुदाय भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे हैं। राष्ट्रपति ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी है। आप सभी को स्वयं भी अपने आपको आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी एक क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है। इसके लिए वह अपना कोई भी व्यवसाय चुन सकते हैं। इस दौरान उत्तराखंड की जनजातीय समूह राजी और बुक्सा जनजातीय समूह के लोगों ने राष्ट्रपति को हस्तनिर्मित शॉल और पेंटिंग भेंट की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!