राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की बधाई

 राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की बधाई

नई दिल्ली,सोमवार 17 जून 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा है,ईद-उल-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। ईद-उल-जुहा का पवित्र त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर, आइए हम अपने राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!