राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचीं - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचीं

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर पहुंचीं

राजस्थान(जैसलमेर),शनिवार 23 दिसंबर 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय विमान से जैसलमेर पहुंचीं। एयरफोर्स स्टेशन पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिल कुमार, एडीजी ट्रैफिक हवासिंह घुमरिया, संभागीय आयुक्त जोधपुर बी.एल. मेहरा, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी राष्ट्रपति की अगवानी की।

एयरफ़ोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति मुर्मू हेलीकॉप्टर में पोकरण के लिए रवाना हुई। जहां फ़ील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पोकरण रवाना हुए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!