पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात। - Shaurya Mail

Breaking News

पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात।

 पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात।

पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात।

पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। अब 2001 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मंजूरी दे दी गई है। आज पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने ये बड़ी घोषणा की। सीएम के इस फैसले से पुलिसकर्मी झूम उठे और उनका आभार जताया है।

बताते चलें कि पुलिसकर्मियों के परिजन बीते करीब छह महीनों से 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आज पुलिस लाइन में कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 2001 बैच के आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर सड़क द्वार और स्कूलों के नाम रखे जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पुलिस संग्रहालय बनाने की भी घोषणा की। पुलिस कर्मी सीएम की इस घोषणा को सौगात बता रहे हैं और इसके बाद पुलिसकर्मियों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल बीते मार्च 2021 से उत्तराखंड पुलिस के • जवान 4600 ग्रेड पे देने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई तरह के आंदोलन के प्रयास किए। इससे पूर्व पुलिस के परिजनों द्वारा आंदोलन किया गया, जिस पर सरकार ने उनकी मांग को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया था। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों की मांग परी नहीं की जा रही थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!