शराबी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

शराबी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज

 शराबी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 13 नवंबर 2023

कोतवाली डोईवाला पुलिस ने शराबी ड्राइवर को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया है।

कोतवाली डोईवाला पुलिस को जानकारी मिली कि एक पीले रंग की बस, जिसके पीछे चौधरी ट्रेवल्स लिखा है, इसका चालक बस को बहुत खतरनाक ढंग से चला रहा है, जिससे सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस सूचना पर डोईवाला पुलिस ने उक्त वाहन की तलाश के लिए सघन वाहन चेकिंग करायी गयी तो थाना गेट पर वाहन सं. यूके08 पीए-3565 बस को रोककर चेक करने पर बस चालक बृजवीर सिंह पुत्र हरशरण सिंह निवासी लक्सर जिला हरिद्वार शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!