जनक्रांति विकास मोर्चा ने जनता की समस्याओं के संबंध में नगर आयुक्त,मनोज गोयल जी को ज्ञापन सौंपा। - Shaurya Mail

Breaking News

जनक्रांति विकास मोर्चा ने जनता की समस्याओं के संबंध में नगर आयुक्त,मनोज गोयल जी को ज्ञापन सौंपा।

 जनक्रांति विकास मोर्चा ने जनता की समस्याओं के संबंध में नगर आयुक्त,मनोज गोयल जी को ज्ञापन सौंपा।

(देहरादून की जनता की समस्याओं के संबंध में)

जनक्रांति विकास मोर्चा ने केंद्रीय अध्यक्ष अमित जैन जी के बताया कि गंगा यमुना और शिवालिक हिमालय की पहाड़ियों के बीच बसा देहरादून विश्व के मानचित्र में अलग पहचान रखता है। देहरादून नगर निगम का क्षेत्र हर दृष्टिकोण से विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित होना चाहिए।

नगर निगम की त्रुटिपूर्ण नीतियों और नेताओं,अधिकारियों तथा माफियाओं के गठजोड़ ने अपने भ्रष्ट आचरण से लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए गुरु द्रोणाचार्य की नगरी देहरादून की गरिमा को गिराने का काम किया।

जनक्रांति विकास मोर्चा जनहित में मांगे इस प्रकार है।

1.नगर निगम की जमीनों को अविलंब भू माफियाओं से मुक्त कराया जाए।

2.नगर निगम के द्वारा हो रहे विकास कार्यों की परख हेतु विशेष जांच दल बनाया जाए।

3.नगर निगम क्षेत्र के बीचो-बीच स्थित गंदे नाले को पूर्ण रूप से कवर्ड कराया जाए। 

4.नगर निगम के स्थाई कूड़ा घरों को भूमिगत किया जाए।

5. सफाई कर्मचारियों के लिए आधुनिक उपकरण मशीनों की व्यवस्था कराई जाए।

6.ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन हेतु स्टैंड निर्धारित किए जाएं।

7.आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने हेतु उपाय सुनिश्चित कराए जाएं। 

8. जर्जर हालत में स्थित गिरासु भवनों के मालिकों पर उचित कार्यवाही करते हुए जनता की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।

9.देहरादून के प्रत्येक बाजार में सुलभ शौचालय बनाया जाए।

10. देहरादून के प्रत्येक वार्ड में डिस्पेंसरी व पैथोलॉजी लैब स्थापित किए जाएं।

11. शिक्षा क्रांति के महानायक श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के संस्थापक ब्रह्मलीन महंत श्री इंद्रेश चरण दास जी की प्रतिमा दून में स्थापित की जाए। श्रीमान जी ज्ञापन में दी गई उपरोक्त सभी मांगे जनता के हित में है। जनक्रांति विकास मोर्चा को आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि आप उपरोक्त मांगों पर जल्द से जल्द ठोस व सकारात्मक कार्रवाई करेंगे नहीं तो जनक्रांति विकास मोर्चा जनता को साथ लेकर जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देनेमें जनक्रांति विकास मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुरेश नेगी ,नवीन सेठी, रोहित रावत, संजय कनौजिया, मुकेश रघुवंशी, राकेश शर्मा, राकेश भट्ट,विनोद कुमार यादव, राजेश नाथ, चंद्राकर भट्ट, रामलाल गॉड, सतीश कंसल, सुखराम, विराट गुप्ता,जे0 आर0 शर्मा, मुकेश रघुवंशी, बृजमोहन डंगवाल, गोवर्धन लाल दत्ता, अरविंद तिवारी, कासिम जैदी, हरीश बंसल, सुशील विरमानी,तरुण चंद्र, प्रभात डंडरियाल आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!