भाजपा में लगातार शामिल हो रहे लोग : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा में लगातार शामिल हो रहे लोग : महेंद्र भट्ट

 भाजपा में लगातार शामिल हो रहे लोग : महेंद्र भट्ट

देहरादून , बागेश्वर उपचुनाव को देखते हुए भाजपा में शामिल होने का नेताओं का सिलसिला जारी है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और खटीमा से पूर्व विधायक रहे सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई 1984 से 1989 तक सुरेश आर्य पहली बार विधायक रहे। 1996 से लेकर 2002 तक दूसरी बार विधायक बने। 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन होने के बाद नित्यानंद सरकार में सुरेश आर्य कैबिनेट मंत्री भी बने।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि सुरेश आर्य एक जनाधार वाले नेता है और 1996 में उन्होंने खटीमा से यशपाल आर्य को चुनाव भी हराया है। सुरेश आर्य पार्टी में शामिल होने के बाद सीधे बागेश्वर में उपचुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!