Breaking News

जनता के साथ सीधा संवाद बनाएं पार्टी पदाधिकारी : मुख्यमंत्री

 जनता के साथ सीधा संवाद बनाएं पार्टी पदाधिकारी : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 21 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे मजबूत माध्यम है, और यही लोकतंत्र की असली शक्ति भी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री आवास में भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जनता तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग वोकल फॉर लोकल अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!