पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी - Shaurya Mail

Breaking News

पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

 पंडित गोविंद बल्लभ पंत का देश के विकास योगदान हमेशा याद रहेगा : धामी

देहरादून , मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि देश के विकास उनका योगदान हमेशा याद रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक थे।

उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने का काम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कुली बेगार प्रथा व जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई।

हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने और उतार प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही, उनका संघर्षशील और प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!