पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत : मंत्री गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत : मंत्री गणेश जोशी

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत : मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 11 फरवरी 2025

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के लिए जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल के विचारों को नमन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उनके दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का सिद्धांत और अंत्योदय की अवधारणा ही भारतीय जनता पार्टी की प्रेरणा है। यही कारण है कि पार्टी विश्व की नंबर एक राजनीतिक पार्टी बन गई है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। चाहे वह जन धन योजना हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हो, उज्ज्वला योजना हो या फिर हर घर जल, हर घर नल योजना सभी योजनाएं गरीबों और वंचितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार उनके सिद्धांतों पर चलते हुए गरीब, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य रही है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, आशीष थापा, अंकित जोशी, देवेन्द्र रावत, उत्तम रमोला, संध्या थापा, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, समीर डोभाल, पार्षद मोहन बहुगुणा, भावना चौधरी, योगेश घाघट आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!