बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजा शुरू - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजा शुरू

 बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजा शुरू

पंच पूजा के पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

उत्तराखंड(गोपेश्वर),मंगलवार 14 नवम्बर 2023

बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवम्बर की शाम को बंद होने हैं। कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को गणेश मंदिर के कपाट शाम सात बजे बंद हो जायेंगे।

प्रातः मंदिर प्रांगण से गणेश की पूजा-अर्चना पश्चात श्री बदरीश पंचायत में विराजमान किया गया तीर्थयात्रियों ने दिनभर श्री गणेश के दर्शन किये।

इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, केदार सिंह रावत, संजय थपलियाल, सतीश मैखुरी, राजेंद्र पुरोहित, हरेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के अंतर्गत दूसरे दिन बुधवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!