बीएड की छात्रा की दर्दनाक मौत - Shaurya Mail

Breaking News

बीएड की छात्रा की दर्दनाक मौत

 बीएड की छात्रा की दर्दनाक मौत

बीएड की छात्रा की दर्दनाक मौत

काशीपुर। बाजपुर रोड पर देर रात गंभीर तरीके से घटित हादसे में बीएड की छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के वक्त वह अपनी मां के साथ मामा के घर गाजियाबाद से वापस लौट रही थी। पुलिस ने आज मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी निवासी प्रीति (21) पुत्री किशनलाल विजय नगर गाजियाबाद निवासी मामा के घर रहकर बीएड फाईनल ईयर की पढ़ाई किया करती थी। बताते हैं कि भईयादूज पर भाई को टीका लगाने उसकी मां सुधा देवी काशीपुर से भाई के घर गाजियाबाद गई थी। वापसी में वह बेटी प्रीति को साथ लेकर गत रविवार को वापस घर लौट रही थी। पता चला है कि रात्रि लगभग 8-30 बजे ई-रिक्शे में सवार होकर घर लौटते वक्त चैती चौराहे के समीप अज्ञात कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। टकराहट इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा उछलकर महादेव नहर में जा गिरा। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मां-बेटी को नहर से बामुश्किल बाहर निकाला। लेकिन तब तक छात्र ने गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। इस घटना में मृतका की मां को भी तमाम चोटें आयी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना घटित होने के तत्काल बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी और दुर्घटना के बाद से रिक्शा चालक का भी कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। यहां यह भी बतादें कि मृतका के पिता की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मृतका प्रीति चार बहन व दो भाईयों में सबसे छोटी है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक मृतक परिजनों द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी चल रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!