पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी और कोरे ग्लिकमैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी और कोरे ग्लिकमैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी और कोरे ग्लिकमैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 28 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल (सस्टेनेबिलिटी एंड डिज़ाइन व्यवसाय) के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. कोरे ग्लिकमैन एवं कॉरपोरेट जगत के अमित भाटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न पर्यावरणीय और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इंफोसिस ग्लोबल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कोरे ग्लिकमैन ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट ( जी.ई.पी.) की व्यवस्था को लागू करने एवं पर्यावरण पहलुओं पर भी गंभीरता से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

डॉ. कोरे ने बताया कि जल्द ही पिट्सबर्ग, अमेरिका में वैश्विक स्तर के पर्यावरण पहलुओं पर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें जी.ई.पी. एवं इकोलॉजी एवं इकोनॉमी के संतुलन जैसे मुद्दों पर पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। डॉ. कोरे ने इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी को भी आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर कार्य कर रहा है। साथ ही विभिन्न ऐसे पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है, जो इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जल संरक्षण, वन संपदाओं के संरक्षण में कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. शिवम जोशी भी मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!