आर्डिनेस फैक्ट्री के निजीकरण की बातें गलतः अजय भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

आर्डिनेस फैक्ट्री के निजीकरण की बातें गलतः अजय भट्ट

 आर्डिनेस फैक्ट्री के निजीकरण की बातें गलतः अजय भट्ट

आर्डिनेस फैक्ट्री के निजीकरण की बातें गलतः अजय भट्ट

 

देहरादून,  रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। आइएचएम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना को निर्णय लेने की छूट दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आर्डिनेंस फैक्ट्री का कहीं भी निजीकरण की कोई मंशा केंद्र सरकार की नहीं है। 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कामकाज में और सुधार के मद्देनजर सात डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग बनाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह सरकारी हैं। देवस्थानम बोर्ड के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए। अच्छी बात है कि सरकार ने इस संबंध में मनोहरकात ध्यानी के अध्यक्षता में समिति गठित की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में इतना काम हुआ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जाने के लिए विपक्ष के पास मुद्दा नही है। उन्होंने विपक्ष के सभी आरोपों को निराधार बताया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!