खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी - Shaurya Mail

Breaking News

खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी

 खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी

 

हरिद्वार, आजखबर। हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान खुले में खाद्य सामग्री बेचकर कांवड़ियों और स्थानीय लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे दुकानदारों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी। आगे से खाद्य सामग्री खुले में बेचने पर चालान और दुकान बंद कराने की चेतावनी पुलिस ने मेले में दुकान लगा रहे दुकानदारों को दी।

रविवार को मेला क्षेत्र में पुलिस के निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को खाद्य सामग्री खुले में बेचते पाया गया। मौके पर ऐसे कई दुकानदारों को पुलिस ने खाद्य सामग्री को ढक कर रखने की हिदायत दी। वहीं आगे भी खुले में सामग्री बेचते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!