जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दीपावली के अवसर पर जनपद में कोविड महामारी में अपने माता पिता, पिता या माता को खो चुके बच्चों से मुलाकात की। - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दीपावली के अवसर पर जनपद में कोविड महामारी में अपने माता पिता, पिता या माता को खो चुके बच्चों से मुलाकात की।

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दीपावली के अवसर पर जनपद में कोविड महामारी में अपने माता पिता, पिता या माता को खो चुके बच्चों से मुलाकात की।

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 14 नवम्बर 2023 

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दीपावली के अवसर पर जनपद में कोविड महामारी में अपने माता पिता, पिता या माता को खो चुके बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा बच्चों से संवाद करते हुए उनको भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्राप्ति के लिए निंरतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बच्चों को पढाई के प्रति मेहनत करने तथा सजग रहने को कहा।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहित पीएमकेयर से लाभान्वित बच्चे तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!