‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के रूप में विकसित हाेगा बूढ़ा भरसार पैदल मार्ग : मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - Shaurya Mail

Breaking News

‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के रूप में विकसित हाेगा बूढ़ा भरसार पैदल मार्ग : मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

 ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के रूप में विकसित हाेगा बूढ़ा भरसार पैदल मार्ग : मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),रविवार 25 मई 2025

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को अधिकारियों के साथ भरसार से बूढ़ा भरसार की पांच किलोमीटर पैदल यात्रा की। इस दौरान मंत्री ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैक और मन्दिर क्षेत्र को विकसित करने की योजना पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर डॉ. रावत ने कहा कि इस ट्रैक को राज्य के ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिये शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बूढ़ा भरसार क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर मंदिर और ट्रैक मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में धर्मशाला, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए भी कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि बूढ़ा भरसार जैसे स्थल हमारी धरोहर हैं, जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ती है। जब लोग इन पवित्र स्थलों तक पहुंचें, तो उन्हें सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक अनुभव, आत्मिक शांति, प्राकृतिक सौंदर्य और बेहतर सुविधाओं का संगम मिले। यही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि विकास वहां तक पहुंचे, जहां परंपराएं सांस लेती हैं और भविष्य मुस्कराता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!