अब हर माह मिलेगी पेंशन, 8.36603 लाख लाभार्थियों को मिला 125 करोड़ रुपये - Shaurya Mail

Breaking News

अब हर माह मिलेगी पेंशन, 8.36603 लाख लाभार्थियों को मिला 125 करोड़ रुपये

 अब हर माह मिलेगी पेंशन, 8.36603 लाख लाभार्थियों को मिला 125 करोड़ रुपये

The Prime Minister, Shri Narendra Modi at the inauguration and foundation stone laying ceremony of multiple projects, in Dehradun, Uttarakhand on December 04, 2021. The Governor of Uttarakhand, Lt. Gen. (Retd.) Shri Gurmit Singh and the Chief Minister of Uttarakhand, Shri Pushkar Singh Dhami are also seen.

उत्तराखंड(देहरादून), शनिवार 02 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आठ लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को 125 करोड़ रुपये बतौर पेंशन वन क्लिक व्यवस्था से भेजी।

वन क्लिक माध्यम से माह फरवरी की पेंशन में वृद्धावस्था पेंशन के पांच लाख 33 हजार 180 लाभार्थियों को कुल 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के दो लाख 12 हजार 30 लाभार्थियों को 31.80 करोड़ और दिव्यांग पेंशन के 91 हजार 393 लाभार्थियों को 13.70 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि डीबीटी के माध्यम से दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन से लाभार्थियों को राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओं को सरल बनाने के साथ पूर्व में मिलने वाली धनराशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 किया है।

दिव्यांगजन की उन्नति के लिए कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में पेंशन का भुगतान तीन-तीन माह के अंतराल पर होता था, किंतु अब प्रत्येक माह पेंशन सीधे लाभार्थियों के खाते में आएगी। राज्य सरकार दिव्यांगजनों को पेंशन देने के साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने, रोजगार देने एवं उनकी उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था से आई पारदर्शिता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अप्रैल 2023 से ही पेंशन योजना के समस्त आवेदन ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे पेंशन स्वीकृति में पारदर्शिता आई है एवं लाभार्थियों को भी अपने आवेदन की स्थिति जानने का अवसर मिल रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!