निक्की यादव मर्डर केस: 2020 में ही कर ली थी निक्की-साहिल ने शादी, पुलिस ने किया मर्डर केस में नया खुलासा - Shaurya Mail

Breaking News

निक्की यादव मर्डर केस: 2020 में ही कर ली थी निक्की-साहिल ने शादी, पुलिस ने किया मर्डर केस में नया खुलासा

 निक्की यादव मर्डर केस: 2020 में ही कर ली थी निक्की-साहिल ने शादी, पुलिस ने किया मर्डर केस में नया खुलासा

निक्की यादव हत्याकांड मामले मे पुलिस को पता चला है कि आरोपी साहिल के परिवार को निक्की के साथ हुई उसकी शादी के बारे में पूरी जानकारी थी। इस मामले में पुलिस कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सामने आया है को साहिल, उसका परिवार और उसके दोस्त भी इस साजिश में शमील थे। मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की टीम ने ये जानकारी दी है। पुलिस ने साहिल और उसके दो भाई और दो दोस्तो को गिरफ्तार किया है। सभी पर हत्या की साजिश रचने के लिए आईपीसी की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की टीम को पता चला है कि साहिल निक्की से शादी कर चुका था। दोनों ने वर्ष 2020 अक्टूबर में शादी की थी। दोनों की शादी आर्य समाज मंदिर में हुई थी, जिसका मैरिज सर्टिफिकेट भी पुलिस को साहिल के घर से मिला है। दरअसल साहिल का परिवार दोनों की शादी से खुश नहीं था इस लिए उसकी दूसरी शादी करवाई गई थी।

लड़की के परिवार को नहीं साहिल की शादी की जानकारी
जांच में सामने आया है की साहिल के परिवार ने निक्की से शादी की बात इस लड़की के घरवालों से भी छुपाई जिससे साहिल की 10 फरवरी को हुई थी। उस लड़की और उसके परिवार से झूठ बोलकर साहिल के परिवार ने उसकी शादी दोबारा की थी।

बता दें कि साहिल ने 10 फरवरी को शादी की थी। इससे पहले 9 फरवरी को उसकी घरवाली को पसंद की लड़की से सगाई हुई थी। साहिल ने पूछताछ में बताया है कि निक्की को लेकर उसके घरवाले खुश नहीं थे। उसपर लगातार शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था इसलिए साहिल ने थक कर शादी के लिए हा की थी। इसके साथ ही निक्की को भी रास्ते से हटाने का फैसला किया गया था। जिसके लिए साहिल, उसके परिवार वाले और उसके दोस्त भी साजिश में शामिल हुए थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!