मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने ली शपथ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने ली शपथ

 मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने ली शपथ

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 07 फरवरी 2025

शुक्रवार शाम नगर निगम प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल और 100 पार्षदों ने शपथ ली।

नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्वाचित पार्षदों को सौरभ थपलियाल की ओर से शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, विनय रुहेला, विश्वास डाबर, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!