उत्तराखंड व महाराष्ट्र के बीच विकास के नए रास्ते खुलेंगे और समृद्धि की ओर बढ़ेंगे - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड व महाराष्ट्र के बीच विकास के नए रास्ते खुलेंगे और समृद्धि की ओर बढ़ेंगे

 उत्तराखंड व महाराष्ट्र के बीच विकास के नए रास्ते खुलेंगे और समृद्धि की ओर बढ़ेंगे

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 06 दिसंबर 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में यह समारोह संपन्न हुआ, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शपथ ली। इस अवसर पर अन्य प्रमुख नेताओं ने भी महाराष्ट्र के विकास के लिए अपने विजन को साझा किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र नए शिखर की ओर बढ़ेगा। धामी ने विश्वास जताया कि महायुति सरकार के नेतृत्व में राज्य में समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे, जो राज्य के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ राज्य के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को साकार करेगी। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री फडणवीस की नेतृत्व क्षमता से महाराष्ट्र अपने हर नागरिक की जिंदगी को बेहतर बनाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में विकास की गति और एकता की भावना समान है। उन्होंने आशा जताई कि दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और साझी योजनाओं के जरिए न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक विकास में भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड में जिस प्रकार पहाड़ी इलाकों की चुनौतियों के बावजूद विकास के नए रास्ते खोले गए हैं, ठीक उसी तरह महाराष्ट्र भी अपने ग्रामीण और शहरी इलाकों में संतुलित विकास सुनिश्चित करेगा।

उत्तराखंड का विश्वास, महाराष्ट्र का विकास

धामी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जोड़ी एक मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस सरकार के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और राज्य के हर वर्ग को समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्य जब मिलकर काम करते हैं तो उनका संयुक्त प्रयास देश के विकास में अहम योगदान देता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!