कभी शर्मनाक हार के लिए माने गए थे जिम्मेदार, आज इंग्लैंड को अपने दम पर जीता चुके हैं 2 विश्वकप - Shaurya Mail

Breaking News

कभी शर्मनाक हार के लिए माने गए थे जिम्मेदार, आज इंग्लैंड को अपने दम पर जीता चुके हैं 2 विश्वकप

 कभी शर्मनाक हार के लिए माने गए थे जिम्मेदार, आज इंग्लैंड को अपने दम पर जीता चुके हैं 2 विश्वकप

टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को शानदार तरीके से हरा दिया। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब लगने लगा था कि पाकिस्तान ने इस मैच में शानदार वापसी की है। पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज काफी संघर्ष हुए दिखाई दे रहे थे। इंग्लैंड के 2-3 विकेट लगातार गिर भी गए। लेकिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एक छोड़ को संभाले रखा। वह बेन स्टोक्स ही थे जिनकी वजह से इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप का विजेता बना। बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपनी टीम को विजेता बनवाया। हालांकि, यह वही बेन स्टोक्स हैं जिन्हें कभी इंग्लैंड की हार का जिम्मेदार माना गया था। दरअसल, पूरा मामला 2016 के टी20 विश्व कप के फाइनल का है। जब बेन स्टोक्स के खिलाफ वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने 4 छक्के जड़कर मैच का रुख पलट दिया था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 2016 का T20 विश्व कप भारत में खेला गया था। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 6 गेंदों में 19 रन बनाने थे। यहां से कोई भी यह दावा कर सकता था कि इस मुकाबले को इंग्लैंड ही जीतेगा। लेकिन, वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रेथवेट क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की ओर से आखरी ओवर बेन स्टोक्स करने आए थे। पहली ही 4 गेंदों पर कार्लोस ने 4 छक्के जड़े और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलवा दी। इसके बाद बेन स्टोक्स को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनका करियर भी अधर में पड़ गया था। हालांकि, बेन स्टोक्स ने हार नहीं मानी और एक बार फिर से शानदार वापसी की।

 

2019 के वर्ल्ड कप में किया था कमाल

खुद को मजबूत रखना एक इंसान के लिए सबसे बड़ी चीज होती है। रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड 2019 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप का चैंपियन बना था। उस मुकाबले में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कमाल किया था। बेन स्टोक्स ने कुछ ऐसा किया था जो कि क्रिकेट प्रशंसक कभी नहीं भूलेंगे। एक शानदार मुकाबले में बेन स्टोक्स ने 84 रनों की पारी खेली। मैच को टाई करने में बेन स्टोक्स की भूमिका अहम रही। अब टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल में भी बेन स्टोक्स में अपना दबदबा दिखाया है। न्यूजीलैंड में जन्मे बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए खेलते हैं।

डिप्रेशन के हुए थे शिकार

बेन स्टोक 2020 में क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर हुए थे। कैंसर की वजह से उनके पिता की मौत हो गई और वह डिप्रेशन में चले गए। 2021 में टीम में लौटे और कप्तानी भी की। लेकिन वह अपने रंग में नजर नहीं आ रहे थे। मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक बार फिर से क्रिकेट में कुछ समय के लिए ब्रेक लिया। हालांकि, उन्होंने मजबूत इरादों की वजह से वापसी की। बेन स्टोक्स एक बार फिर से इंग्लैंड के लिए चैंपियन खिलाड़ी साबित हुए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!