Breaking News

अमृत महोत्सव के तहत बाजार चौकी में 105 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

 अमृत महोत्सव के तहत बाजार चौकी में 105 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

विकासनगर, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बाजार चौकी में 105 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। विधायक मुन्ना चौहान ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की शान है, इसका सम्मान करना देश के प्रत्येक नागिरक का कर्तव्य है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर दिशा में विकास कार्य कर रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भी केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को कई सौगात दे रही है। राष्ट्रीय राजधानी में सेंट्रल विस्टा का निर्माण किया जा रहा है, जो 21वीं सदी के भारत की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही वैश्विक मंच पर भारत की सामरिक, आर्थिक ताकत बढ़ी है। उत्तराखंड सरकार ने भी 2025 तक प्रदेश को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा विकासनगर बाजार में 105 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां से गुजरने वाले तिरंगा देखने के लिए बाजार में रुकेंगे, जिससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, एसडीएम विनोद कुमार, सीओ संदीप नेगी, कोतवाल एसएस बिष्ट, बाजार चौकी प्रभारी किशन देवरानी, एमडीडीए के अभियंता सुनील कुमार, रोशन नेगी, नीरज ठाकुर मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!