राष्ट्रीयता व देश प्रेम का भाव जगाएगा राष्ट्रीय ध्वज स्मारक : धामी - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रीयता व देश प्रेम का भाव जगाएगा राष्ट्रीय ध्वज स्मारक : धामी

 राष्ट्रीयता व देश प्रेम का भाव जगाएगा राष्ट्रीय ध्वज स्मारक : धामी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 28 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वे चौक पर रविवार को 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। साथ ही पलटन बाजार के मुख्यद्वार का भी लोकार्पण किया।

सर्वे चौक पर स्थापित राष्ट्रीय ध्वज स्मारक राष्ट्रीयता व देश प्रेम का भाव जगाएगा। यह मार्ग देहरादून के मुख्य स्थलों राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखंड शासन सचिवालय एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है। इस दौरान विधायक खजानदास, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!