सरयू एक्सप्रेस में महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले नसीम का अयोध्या में एनकाउंटर - Shaurya Mail

Breaking News

सरयू एक्सप्रेस में महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले नसीम का अयोध्या में एनकाउंटर

 सरयू एक्सप्रेस में महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले नसीम का अयोध्या में एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ और हमले के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। पिछले दिनों सरयू एक्सप्रेस में यह घटनाक्रम हुआ। अब एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में अपराधी नसीम को ढेर कर दिया है।

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया है कि ‘फील्ड अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमले का मुख्य आरोपी अनीश नसीम अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। उसके दो अन्य साथी, आजाद और विशंभर दयाल दुबे घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें अयोध्या जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।’ बताया गया है कि एनकाउंटर के दौरान एसओ पूराकलंदर रतन शर्मा और दो सिपाही घायल हुए हैं। थाना पूराकलंदर के छतिरवा पारा कैल मार्ग पर यह मुठभेड़ हुई। थोड़ी देर में एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे। गौरतलब है कि सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला मुख्य आरक्षी पर हमला हुआ था, जिनका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!