25 जनवरी को नमो नव मतदाता सम्मेलन होगा : विपुल मैंदोली - Shaurya Mail

Breaking News

25 जनवरी को नमो नव मतदाता सम्मेलन होगा : विपुल मैंदोली

 25 जनवरी को नमो नव मतदाता सम्मेलन होगा : विपुल मैंदोली

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 20 जनवरी 2024

भारतीय जनता युवा मोर्चा शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नमो नव मतदाता सम्मेलन के बारे में जानकारी दी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने प्रेसवार्ता में बताया कि 25 जनवरी को पूरे भारत में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नमो नव मतदाता सम्मेलन को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव संबोधित करेंगे। नव मतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री फर्स्ट टाइम वोटर से सीधा संवाद करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो नव मतदाता की प्रदेश संयोजक दिव्या राणा ने कहा कि पूरे उत्तराखंड प्रदेश में 70 की 70 विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रत्येक विधान सभा में 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1000 नव मतदाता जो इस बार के लोक सभा चुनाव में प्रथम बार वोट करेंगे इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस नमो नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में एक लाख से अधिक नव मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावल, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राजेश रावत, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी विमल चौधरी एवं युवा मोर्चा महानगर महामंत्री तरुण जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!