मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

 मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

 

देहरादून,  देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कार से बाहर निकाला।

मसूरी के किंक्रेग से गांधी चौक जाते समय पर्यटकों की कार नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीते रात की बताई जा रही है। कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार में सवार किसी को भी कोई गंभीर चोटें नहीं आई। कार सवार युवक ने बताया कि वह लोग दिल्ली से मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन और कोहरे से उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। जिस कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मसूरी में विगत दो हफ्तों से बारिश के साथ ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। साथ ही कोहरे छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!