सांसद रूडी ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 22 फरवरी 2024
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव प्रताप रूडी सारण लोकसभा सीट से सांसद हैं। भारत सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री रह चुके हैं।