मोदी रविवार शाम लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ - Shaurya Mail

Breaking News

मोदी रविवार शाम लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

 मोदी रविवार शाम लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,शुक्रवार 07 जून 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने एनडीए की बैठक में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि नौ जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

एनडीए के नए सांसद मोदी को अपना नेता चुनने के लिए शुक्रवार को संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केन्द्रीय कक्ष में एकत्र हुए। इस दौरान मोदी को नेता चुना गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!