मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को दी नई दिशा : कृषि मंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को दी नई दिशा : कृषि मंत्री

 मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को दी नई दिशा : कृषि मंत्री

उत्तराखंड(देहरादून/रुद्रपुर),गुरुवार 12 जून 2025

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। यह सिर्फ मोदी की सरकार नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, सपनों और संघर्ष की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि यह कालखंड भारत के भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि शासन अब सेवा का माध्यम बन गया है, सरकार अब सहभागी बन चुकी है और सुशासन अब भारत की संस्कृति बन रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी बड़े बदलाव आए हैं। सरकार ने कृषि बजट को बढ़ाने का काम किया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा जितनी भी योजनाएं बनाई गई है, वह गरीबों के केंद्रित कर के बनाई गई है।

कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले लोगों की सोच थी कि ये नहीं हो सकता, लेकिन अब सोच है ये होगा और जरूर होगा, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ बिचौलियों तक सिमट जाता था, जबकि अब डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे पैसा मिल रहा है।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, मेक इन इंडिया, उज्जवला योजना, लखपति दीदी, पीएम आवास योजना जनधन योजना और एक्सपोर्ट में भारत की लीडिंग भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि 57 नकल माफिया जेल भेजे गए और 24 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ 1064 टोल-फ्री नंबर को जनसहयोग का माध्यम बनाकर जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास हुआ है। मंत्री जोशी ने कहा कि पहली बार राज्य के इतिहास में एक साथ दो आईएएस, एक पीसीएस और 12 से अधिक अधिकारियों को निलंबित कर यह संदेश दिया गया कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। अब तक 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह अभियान केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि ईमानदार शासन की नींव है।

वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, महामंत्री अमित नारंग उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!