लापता हुए लोगों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान है - Shaurya Mail

Breaking News

लापता हुए लोगों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान है

 लापता हुए लोगों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान है

जनपद में गत दिवस हुई अतिवृष्टि से जनपद के कई स्थानों सहित सरखेत मालदेवता में घटित दैवीय आपदा में प्रभावित हुए परिवारों को राहत सामग्री भिजवाए जाने के साथ ही आपदा में लापता हुए लोगों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान है। इसी क्रम में सोंग नदी पुल क्षतिग्रस्त होने से नदी में बहे स्कूटी चालक का शव बरामद कर लिया गया है जिसकी पहचान संजय कुमार राय पुत्र लाल चंद उम्र 42 वर्ष निवासी भगत सिंह कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई है। तथा सरखेत में लापता की तलाश हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी कुल 7 व्यक्ति लापता है। सरखेत में आपदा के दौरान घायल जिन्हें एयरलिफ्ट कर
मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया गया। 03 घायल जो मैक्स हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती किया गया था। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में लोगों का उपचार हेतु भेजी स्वास्थ्य टीम लोगों का उपचार कर रही है।
विधुत विभाग द्वारा में विधुत सेवा सुचारू करने कार्य जारी है कई स्थानों पर विद्युत सेवा सुचारु हो गई है मालदेवता सरखेत में आज रात तक विधुत सुचारू हो जाएगी।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आपदा बचाव कार्यों को मॉनिटर कर रहीं है तथा क्षेत्र में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पल-पल की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रहीं है।
जनपद में अभी कुल 30 मार्ग बंद हैं, जिनमें 4 राज्य मार्ग, 2 जिला मार्ग तथा 24 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं, जिन्हें खोलने की कार्रवाई गतिमान। इसी प्रकार जनपद के डोईवाला में 2, विकासनगर, रायपुर, सहसपुर में 1-1 पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हैं जिन पर कार्य गतिमान।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!