'मंत्री जेल चले गए और दुनिया को ज्ञान दे रहे केजरीवाल' - अनुराग ठाकुर - Shaurya Mail

Breaking News

‘मंत्री जेल चले गए और दुनिया को ज्ञान दे रहे केजरीवाल’ – अनुराग ठाकुर

 ‘मंत्री जेल चले गए और दुनिया को ज्ञान दे रहे केजरीवाल’ – अनुराग  ठाकुर

दिल्ली में शारब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्कीलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई द्वारा केजरीवाल को नोटिस भेजे जाने को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। वहीं, केजरीवाल की ओर से भी पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा 75 सालों में पहली बार हुआ कि जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन करने की बातें करते थे, वे भ्रष्टाचार के दलदल में ढूबते नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मंत्री जेल गए और वे दुनिया को ज्ञान बांट रहे। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार न करने की कसम खाई थी,आज वही अरविंद केजरीवाल न केवल घोटालों का बादशाह बना है बल्कि खुद के भ्रष्टाचारी मंत्रियों को जमानत न मिलने पर न्यायपालिका तक को दोषी ठहरा रहा है। भ्रष्टाचारियों की जगह केवल जेल है और केजरीवाल इस बात को समझ गया है इसलिए बौखलाहट चरम पर है! भाजपा प्रवक्ता दौरव भाटिया ने कहा कि जैसे ही अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया, जाहिर तौर पर वे डर से कांपने लगे। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना हैं।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी ने 2018 में कोर्ट से लिखित रूप में माफी मांगी थी। जो आज वे कहते हैं कि ‘गांधी माफी नहीं मांगते’ उस समय उन्होंने मांगी थी। राहुल गांधी ने तो मांगी ही पंडित नेहरू ने नाभा जेल में रहते हुए माफी मांगी थी। तब जाकर वे तड़ीपाड़ी से बाहर निकलकर उनको छूट मिली थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!