मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में दिया एक दिवसीय धरना - Shaurya Mail

Breaking News

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में दिया एक दिवसीय धरना

 मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में दिया एक दिवसीय धरना

उत्तराखंड(नई टिहरी),बुधवार 07 दिसंबर 2023

21 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन से जुड़े कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देते हुए प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मांगों पर त्वरित कार्रवाई मांग की। मांगों पर सहमति के बाद भी कार्यवाही न होने पर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने भारी रोष जाहिर किया।

गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न तहसीलों से 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मी मुख्यालय पर जुटे। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर धरना देते हुए अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अपर मुख्य सचिव व मुख्य सचिव स्तर पर मांगों पर सहमति बनने के बाद भी शासनादेश जारी नहीं किये जा रहे हैं। जिससे मांगों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर जल्दी ही गौर नहीं करती है, तो एसोसिएशन आंदोलन की रणनीति तेज करेगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी।

एसोसिएशन की मांग है कि कनिष्ठ सहायक के पद लेवल चार में 25500-81100 अनुमन्य किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के वर्तमान कुल स्वीकृत 6 प्रतिशत पदों में से 03 प्रतिशत पदों को उच्चीकृत कर उपनिदेशक प्रशासक एवं प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी लेबल 67700-208700 किया जाये। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन किया जाय।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य और दायित्वों का निर्धारण पद की गरिमा के अनुरूप किया जाये। 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाय आदि हैं।

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक टीएस पुंडीर, जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट, सचिव उत्तम सिंह नेगी, प्रदीप, राजीव नेगी, नारायण सिंह रावत, मनोज भट्ट, राजेंद्र सिंह नकोटी, चंद्रेश्वर नारायण, भगत सिंह राणा, अश्वनी कुमार बहुगुणा, राजेश राणा, मनजीत रौतेला, करण राणा, बबीता लाल, सीमा भटनागर आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!