मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव

 मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव

उत्तराखंड(अल्मोड़ा),गुरुवार 24 अप्रैल 2025

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में गुरुवार को 08 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में चौबटिया- नागपानी-देहोली सिवाली रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 8.00 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए इस मार्ग के बनने से इस क्षेत्र में लोगों का आवागमन सुगम और सहज बनेगा।

इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में ईड़ा-जैरासी मोटर मार्ग का सेतु तक विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य में 10.60 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत/सोमेश्वर में चौबटिया कुनलाखेत बमस्यूँ मोटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य (लम्बाई 5.00 किमी) का शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण कार्य की लागत ₹ 309.16 लाख रहने का अनुमान है।

गुरुवार दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में शेरविद्यापीठ पम्पिंग पेयजल योजना का सुदृढीकरण कार्य(लागत -489.93 लाख) का भी शिलान्यास किया। विभागीय अधिकारियों को इन दोनों योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों की आवागमन और पेयजल की समस्या दूर हो सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल परिहार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, तारा परिहार, रमेश कांडपाल, महेंद्र रावत, गोपाल सिंह, पूरन सिंह, मगन सिंह , कृष्ण सिंह ढोंढ़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!